फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी पर युवक सिर कटा शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी (बंगरा)। थाना कटेरा क्षेत्र के ग्राम गुड़ा के पास रेल लाइन पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का धड़ से सिर कटा मिला है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने मौके पर शव का परीक्षण किया। जेब से आधार कार्ड मिला। उससे उसकी शिनाख्त मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ थाना बम्होरी कला निवासी ग्राम दिनउ के सुरेश कुमार (40) पुत्र रामरतन यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुरेश कुमार रविवार को सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से निकला थे लेकिन 30 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद घर नहीं पहुंचे। आसपास उसकी तलाश भी की गई लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से गुमसुम रहते थे। किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें