फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयर के 20 रुपये ज्यादा मांगने की शिकायत करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। थाना सौजना के ग्राम गौना में बीयर के 20 रुपये अधिक मांगने की शिकायत करने पर एक युवक को लोहे की रॉड और लाठियों से पीटने के आरोप में दुकान स्वामी, उसके बेटे और सेल्समैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरई निवासी इंद्रपाल ने शनिवार रात सौजना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने मित्र मिहिलाल के साथ ग्राम गौना स्थित कंपोजिट अंग्रेजी बीयर की दुकान पर बीयर लेने गया था। सेल्समैन ने उसे 120 रुपये मूल्य वाली बीयर 140 रुपये में दी। इंद्रपाल ने जब 20 रुपये वापस मांगे तो सेल्समैन ने मना कर दिया। इस पर इंद्रपाल ने आबकारी विभाग में फोन पर शिकायत की। शिकायत के बाद सेल्समैन ने इंद्रपाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद इंद्रपाल ने बीयर वापस कर दी।
विज्ञापन

गाली-गलौज का विरोध करने पर सेल्समैन ने दुकान के अनुज्ञापी भगवत सिंह को फोन कर दिया। भगवत सिंह अपने बेटे साहिल के साथ मौके पर पहुंचे और इंद्रपाल को लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया और इंद्रपाल और उसके मित्र मिहीलाल को खींचकर दबंग दुकान के अंदर ले गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घटना के बाद इंद्रपाल और मिहीलाल को थाना लाया गया।
विज्ञापन

सौजना पुलिस ने देर रात अनुज्ञापी भगवत सिंह, उसके बेटे साहिल और सेल्समैन दिनेश पुत्र शीतल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सौजना थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें