फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महिला के साथ मिलकर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, 2.07 लाख नकद समेत जेवर और मोबाइल बरामद

Sat, 04 Jul 2026 02:52 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

महिला के साथ मिलकर चोरी करने वाले युवक को नवाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करके उसके पास से करीब 2.07 लाख नकद समेत जेवर बरामद किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला के साथ मिलकर चोरी करने वाले युवक को नवाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करके उसके पास से करीब 2.07 लाख नकद समेत जेवर बरामद किया है। लिखा पढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया।
विज्ञापन


सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस को मिथलेश पत्नी सुभाष निवासी खुशीपुरा एवं अमित निवासी उनाव गेट को तलाश रही थी। सुराग लगाने पर दोनों आरोपी शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से चांदी का एक सेट (दो कटोरी, एक प्लेट और दो चम्मच), कमरबंद,
चार बिछिया, एक जोड़ी लौंग, नाक की कील, गले का लॉकेट समेत मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक उनके पास से कुल 2.07 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें