फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती: युवाओं ने किया जमकर बवाल

विज्ञापन
ललितपुर के तालबेहट में सड़क पर पलटा पानी का टैंकर। - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
सेना भर्ती: युवाओं ने किया जमकर बवाल
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। सेना भर्ती के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह एटा से आए कुछ अभ्यर्थियों ने भेदभाव का आरोप लगाकर जमकर बवाल किया। उन्होंने बैरीकेटिंग को नीचे गिराकर पुलिस पर पथराव भी किया, साथ ही पानी के टैंकर को भी सड़क पर पलटाकर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पीएसी व पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर हालात काबू में किया।
जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां कर रखी थी। उनके मुफ्त में रुकने से लेकर अच्छे खाने तक का प्रबंध कराया गया था। लेकिन, बाहर से आने वाले अभ्यर्थी बार- बार माइक द्वारा उद्घोषणा करने के बाद भी निर्धारित स्थानों के अलावा सरकारी कार्यालयों और धार्मिक स्थलों पर डेरा जमाए हुए हैं। इससे पहले दिन ही कार्यालयों के परिसर में गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। पहले दिन जहां युवाओं के बवाल पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया था। वहीं, दूसरे दिन एटा जिले की जलेसर तहसील के लगभग 100 से अधिक अभ्यर्थियों को बाहर करने के बाद उन्होंने जमकर बवाल किया। अभ्यर्थियों ने बैरीकेटिंग गिराकर पुलिस पर पथराव किया। पानी के एक टैंकर को सड़क पर पलटाकर सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस व पीएसी ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को काबू में किया। इस संबंध में जलेसर से आए अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती अधिकारियों ने अलीगंज तहसील के समस्त छात्रों को दौड़ में शामिल कर लिया और जलेसर के कुछ आवेदकों को भगा दिया। जो गलत है, जबकि वह डेढ़ वर्ष से इसकी तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

शक्तिवर्धक इंजेक्शन व ग्लूकोज का प्रयोग
तालबेहट। सेना भर्ती में भाग लेने आए कुछ अभ्यर्थी शक्तिवर्धक इंजेक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों से लगाने के लिए दबाव बना रहे थे। कुछ अभ्यर्थी नगर के मेडिकल स्टोर से शक्तिवर्धक इंजेक्शन लेकर उसका उपयोग कर रहे है। इससे इंजेक्शनों की बिक्री बढ़ गई है। अधिकांश युवा गर्मी को देखते हुए ग्लूकोज और इलेक्ट्रॉल का उपयोग कर रहे है। इससे इन दोनों की मांग भी बढ़ गई है।
बाहरी जनपदों से आया पुलिस फोर्स
तालबेहट। सेना भर्ती में भारी संख्या में अभ्यर्थी आने के कारण उनकी व्यवस्था के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके लिए जनपद की पुलिस के अलावा कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, कन्नौज और इटावा आदि जिलों से पुलिस फोर्स आया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि तालबेहट सीओ देवेंद्र सिंह के अलावा अन्य जनपद से चार सीओ, दो प्रभारी निरीक्षक तथा आठ उपनिरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल और 16 जवानों को लगाया गया है।
दो दिन में पास हुए एटा के लगभग आठ सैकड़ा
तालबेहट। सेना भर्ती में आए अभ्यर्थियों में पहले दो जनपद एटा के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित था। पहले दिन बृहस्पतिवार को एटा जिले की अन्य तहसीलों से आए लगभग चार हजार आवेदकों ने भाग लिया। इसमें लगभग चार सौ पचास लड़के पास हुए। वहीं, दूसरे दिन अलीगंज और जलेसर से आए लगभग चार हजार दो सौ आवेदकों ने भाग लिया, इसमें लगभग 350 पास हुए। दौड़ में सफल इन सभी आवेदकों का अब मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन

पहले दिन पकड़े गए 14 मुन्ना भाई
तालबेहट। सेना भर्ती के पहले दिन प्रमाण पत्र परीक्षण के दौरान सैन्य अधिकारियों ने 14 मुन्ना भाइयों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि यह दलालों के चक्कर में आकर फर्जी निवास और मार्कसीट लेकर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें