फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में बर्बरता: युवक को पहले बेल्ट फिर चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल; आरोपियों ने चोरी का लगाया था आरोप

Wed, 23 Oct 2024 09:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। अक्सर ही यह लोग आपस में विवाद करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
युवक को कमरे में बंद कर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी कोतवाली के अली गोल मोहल्ले में एक युवक को कुछ लोगों ने कमरे में बंद करके जमकर पीटा। आरोप लगाया कि युवक घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। उन लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसे कमरे में बंद करके बेल्ट एवं चप्पलों से जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने घायल युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

अली गोल निवासी दीपा ने पुलिस को बताया सोमवार रात उसके घर में गोलू कुशवाहा नामक युवक चोरी करने के इरादे से घुस आया। आहट सुनने पर उन लोगों की नींद खुल गई। आरोपी युवक उनको धमकाने लगा। दीपा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। अक्सर ही यह लोग आपस में विवाद करते हैं। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें