फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिल्ली से वापस घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव के दबरा बुजुर्ग निवासी युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मंगलवार तड़के उसका शव सीपरी बाजार में रेल लाइन के किनारे पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि युवक रविवार को दिल्ली गया था। दिल्ली में बिना बताए वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दबरा-बुजुर्ग गांव निवासी राजेश गौतम (24) पुत्र वीर सिंह गौतम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का कहना है कि वह अपने बड़े भाई दीपक के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता था। रविवार को गांव से दिल्ली चला गया। सोमवार को अपने बड़े भाई दीपक के कमरे में पहुंच गया। सोमवार की शाम बिना दीपक को कुछ बताए वह वापस झांसी आ रहा था लेकिन, मंगलवार तड़के उसका शव सीपरी बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि राजेश चलती ट्रेन से गिरा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें