फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बना दानव: शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा... युवक घर से उठा ले गया उसकी बेटी, दुष्कर्म कर नाले में फेंका

Wed, 14 Aug 2024 06:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

आरोपी ने बच्ची संग दुष्कर्म किया। मासूम की हालत नाजुक होने पर उसे पास के नाले में फेंक कर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में सदर बाजार के सिंघारा इलाके में युवक ने हैवानियत दिखाते हुए तीन साल की मासूम के संग दुष्कर्म किया और उसे एक नाले में फेंक कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सदर बाजार के सिंघरा इलाके निवासी युवक के साथ उसका दोस्त घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शराब अधिक होने से युवक बेहोश हो गया।  इसी का फायदा उठाकर आरोपी दोस्त उसकी तीन वर्षीय बच्ची को अपने साथ उठा ले गया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके संग दुष्कर्म किया। मासूम की हालत नाजुक होने पर उसे पास के नाले में फेंक कर भाग गया। देर रात घर न मिलने पर मां ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बच्ची नाले के पास गंभीर अवस्था में पड़ी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें