फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Fri, 01 Apr 2022 08:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पैरामेडिकल कॉलेज के पास दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में पैरामेडिकल कॉलेज के समीप शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक है। दुर्घटना स्थल के पास ही पुलिस चौकी होने के बावजूद काफी देर बाद भी यहां पुलिस नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बड़ागांव के टांकोरी गांव निवासी मान सिंह यादव (32) विद्युत विभाग में संविदा पर काम करता है। शुक्रवार सुबह वह कार्यालय जाने के लिए निकला। बाइक से जैसे ही वह बजरंग कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा सामने अचानक एक तेज रफ्तार बाइक आ गई। यह बाइक मदन गुप्ता (37) निवासी बड़ागांव बाजार चला रहा था। रफ्तार में होने की वजह से दोनों चालक अपना वाहन नहीं संभाल सके। उनकी बाइकें आमने-सामने से जा भिड़ीं। मान सिंह एवं मदन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने बजरंग कालोनी पुलिस चौकी को हादसे की सूचना दी लेकिन, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पीआरवी दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मान सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मदन की मौत की बात सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसका शव कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें