फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के सामने युवक ने पी लिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बघौरा में युवक ने पत्नी के सामने गिलास में जहर घोलकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि फसल खराब होने से युवक परेशान था।
विज्ञापन

बबीना थाने के गांव बघौरा का रहने वाला हरिसिंह राजपूत (35) खेती-किसानी करता था। मृतक के चचेरे भाई धनपाल सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले दिनों बारिश होने से फसल खराब हो गई थी। इससे हरिसिंह परेशान था। शनिवार को उसने पत्नी रामदेवी के सामने गिलास में जहर घोला और पी गया। जब पत्नी ने पूछा क्या कर रहे हो, तो बोला कि पान मसाला खा रहा हूं। थोड़ी देर बाद भाई की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन सीएचसी ले गए, जहां हरिसिंह को मृत घोषित कर दिया गया। हरिसिंह राजपूत की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उसके दो छोटे-छोटे बेटे हैं। बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें