फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: खेत पर बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Oct 2026 11:46 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

धमनापायक निवासी नंदकिशोर पटेल 42 वर्ष शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे अपनी बाइक से खेतों की तरफ गया था। उसने अपनी बाइक बृजलाल साहू के खेत के पास खड़ी की और इसके बाद खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर झूल गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर के लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धमनापायक में शुक्रवार की सुबह 42 वर्षीय युवक ने खेत पर जाकर बबूल के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ग्राम प्रधान और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमनापायक निवासी नंदकिशोर पटेल 42 वर्ष शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे अपनी बाइक से खेतों की तरफ गया था। उसने अपनी बाइक बृजलाल साहू के खेत के पास खड़ी की और इसके बाद खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। सुबह के समय गांव के ही घनेंद्र पटेल अपने खेत पर चल रही मोटर को देखने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जब उसकी नजर बबूल के पेड़ पर पड़ी, तो उसने नंदकिशोर को फंदे पर झूलते हुए देखा। यह डरावना मंजर देख होश उड़ गए और तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी।

घटना की सूचना मिलते ही लहचूरा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा, ग्राम प्रधान कृपेंद्र पटेल, तहसीलदार ललित कुमार पांडे तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। लहचूरा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया था। मृतक की जेब से एक पेज मिला है, जिस पर कुछ लिखा हुआ है। वह पेज फॉरेंसिक टीम के पास जांच के लिए है, और पुलिस उसकी लिखावट व तथ्यों की गहराई से जांच कर रही है। ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नंदकिशोर दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में एक 21 वर्षीय पुत्री प्रिंसी और 18 वर्षीय पुत्र राज हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद से पत्नी और बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक के पास एक एलएनटी मशीन थी, जिसे उसने इसी साल जनवरी माह में खरीदा था। वर्तमान में वह मशीन महोबा जिले की एक खदान में पत्थर निकालने के कार्य में लगी हुई थी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें