अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली के सैंयर गेट केे बाहर रहने वाले सुमित (23) पुत्र सुनील ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
परिजनों के मुताबिक शनिवार रात खाना खाने के बाद सुमित अपने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया था। रविवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। परिजन जब उसे जगाने पहुंचे तब दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। मामले की छानबीन कराई जा रही है।