फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला से मारपीट का विरोध... युवक ने दुकानदार को हथौड़ा मारकर किया लहूलुहान

Wed, 04 Dec 2024 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी के बड़ागांव गेट बाहर के महिला से मारपीट का विरोध करने पर युवक ने दुकानदार पर हथौड़े से हमला करके उसे घायल कर दिया। लहूलुहान हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर निवासी भरत तिवारी जनरल मर्चेंट की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर-रात वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। उसी दौरान बकरा मंडी निवासी बृजेंद्र यादव उर्फ छोटू एक महिला को बुरी तरह से पीट रहा था। 

यह देखकर उन्होंने महिला से मारपीट का विरोध किया। इस पर छोटू नाराज हो गया। गाली गलौज करते हुए छोटू ने हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। उनका सिर फट गया। वह लहूलुहान हो गए। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक नामजद रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें