फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट फिल्म में नए कलाकार दिखा रहे प्रतिभा

विज्ञापन
ओरछा के सिंहपुरा गांव में चल रही शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता अनुपम श्याम व अन्य कलाकार - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
शॉर्ट फिल्म में नए कलाकार दिखा रहे प्रतिभा
विज्ञापन

झांसी। झांसी टॉकीज के बैनर तले ओरछा के सिंहपुरा में चल रही शॉर्ट फिल्म ‘डील फाइनल’ में नए कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। बुधवार को प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम के हिस्से की शूटिंग पूरी हो गई। वह देर शाम मुंबई लौट गए।
झांसी टॉकीज के तत्वावधान में निर्देशक, लेखक व फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले विनोद जयवंत बुंदेलखंड के परिवेश को लेकर दो शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। इनमें एक फिल्म ‘डील फाइनल’ राई नृत्य करने वाली बेड़नी जाति की महिलाओं पर केंद्रित है। दूसरी फिल्म प्रतिभावान बच्चों को लेकर तैयार की जा रही है। इस फिल्म में बताया जाएगा कि बुंदेलखंड के छोटे-छोटे गांवों में भी कई प्रतिभावान बच्चे हैं, जो खेल व अन्य क्षेत्रों में हुनरमंद हैं, लेकिन कोई दिशा देने वाला न होने के कारण वह अपनी प्रतिभा को समाज के सामने नहीं ला पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत 16 जून को फिल्म डील फाइनल की शूटिंग ओरछा के सिंहपुरा गांव में चल रही है। बुधवार को शूटिंग के दौरान अभिनेत्री नाजबीन, आसिफ, नेहाली, क्रिश ने अभिनेता अनुपम श्याम के साथ शूटिंग की। विनोद जयवंत ने बताया कि 20 जून तक दोनों शॉर्ट फिल्में शूट हो जाएगी। राई डांस के लिए मध्य प्रदेश के सागर में एक दिन शूटिंग करेंगे। एडीटिंग मिक्सिंग और बेकर साउंड के लिए फिल्म मुंबई जाएगी। इसके बाद शॉर्ट फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें