फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दवाइयां लेने के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में अब दवाइयां लेने लिए मरीजों को कतार में लगकर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा। दवा वितरण कक्ष में तीन खिड़कियां चालू कर दी गई हैं। सभी पर कर्मी नियुक्त किए गए हैं। इससे मरीजों को कुछ ही देर में दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं। वहीं, चर्म रोग के मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते उनके लिए अलग काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 1000 से 1200 मरीज आते हैं। पंजीयन कक्ष से लेकर ओपीडी, पैथोलॉजी व दवा वितरण कक्ष पर उन्हें कतार में लगना पड़ता है। सबसे ज्यादा विकट स्थिति दवा काउंटर पर होती थी। यहां दो खिड़की होने से मरीजों को कतार में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ता था। कई मरीज परेशान होकर बैठे-बैठे खिड़की तक पहुंचते थे।
लेकिन, अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दवा वितरण कक्ष में काउंटर बढ़ा दिए हैं। यहां दो के बजाय तीन काउंटर से दवाओं का वितरण होने लगा है। अब मरीजों को 10-15 मिनट में ही दवा उपलब्ध हो जा रही हैं।
विज्ञापन

-
चर्म रोगियों के लिए अलग व्यवस्था
प्रतिदिन 200 से 225 मरीज चर्म रोग विभाग की ओपीडी में आ रहे हैं। इस बीमारी के मरीजों की संख्या सबसे अधिक होने से ओपीडी में परामर्श के लिए उन्हें काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद दवा के लिए भी लाइन लगानी पड़ती थी, ऐसे में चर्म रोगियों के लिए अलग से दवा काउंटर खोल दिया गया है। इस तरह कुल चार काउंटर पर मरीजों को दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

-
दवा वितरण कक्ष में काउंटर की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं, चर्म रोगियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
- विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें