फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम लोग खुश रहो.. लिखकर युवती ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के चमनगंज इलाके में स्थित तन्वी अपार्टमेंट में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें युवती ने परिजनों के लिए खुश रहने की बात लिखी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पारिवारिक कलह की बात मालूम चली है हालांकि यह कलह किस बात को लेकर हुई यह बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन

मूलरूप से माधवगढ़ निवासी संतोष गुप्ता की पुत्री सोनम गुप्ता (26) स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। 21 जून को वह अपनी बहन श्वेता के पास रहने आई थी। श्वेता केंद्रीय विद्यालय में योग शिक्षक है। पुलिस का कहना है श्वेता दो दिन पहले किसी काम से गाजियाबाद गई थी। सोमवार सुबह वह यहां पहुंची लेकिन, सोनम उसका फोन नहीं उठा रही थी। घर पहुंचकर उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन, सोनम ने कोई जवाब नहीं दिया। शोर सुनकर पड़ोसी भी वहां आ गए। ताला तोड़कर जैसे ही वह लोग अंदर घुसे सामने के कमरे में सोनम फांसी के फंदे पर लटकी थी।
यह देखकर बहन श्वेता चीख पड़ी। पड़ोसियों ने सीपरी बाजार पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए थे। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। सोनम ने सुसाइड नोट में भी लिखा है कि मैं परिवार वालोें की वजह से आत्महत्या कर रही हूं। अब तुम लोग खुश रहो। थाना प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। युवती के अंतिम संस्कार के बाद मामले की पड़ताल शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें