फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: सपा सरकार में जिस मंदिर में आने से रोका गया, वहीं से सीएम योगी ने की रोड शो की शुरुआत

Wed, 16 Feb 2022 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में सबसे बड़ी समस्या पानी की थी। महिलाओं को दूर-दूर जा करके पानी के लिए मजबूर होना पड़ता था। अब हर घर नल योजना के जरिए बुंदेलखंड के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Yogi adityanath Roadshow in Jhansi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड धरती का स्वर्ग बनने की ओर अग्रसर है। अब बुंदेलखंड में सब कुछ है। पहले बुंदेलखंड दूर होने के नाते यहां के संसाधनों पर माफियाओं और अपराधियों द्वारा लूट मचाई जाती थी, लेकिन आज इन माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सरकार का बुलडोजर किस तरह चल रहा है यह सबने देखा है। पहले यहां पर सपा के गुर्गे तमंचा बनाते थे। राहजनी और लूट होती थी। हमारी सरकार ने तमंचों की फैक्टरी बंद की। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद ये लोग साढे़ चार साल तक बिलों में घुस गए थे।

विज्ञापन


10 मार्च के बाद फिर से बिल में भेज देंगे
चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद फिर से बिलबिलाने लग गए हैं। थोड़ा इंतजार कीजिए 10 मार्च के बाद इनको फिर से बिल में भेज देंगे। बुंदेलखंड के चित्रकूट का अंतिम डाकू भी दूसरे लोक की यात्रा पर जा चुका है। ललितपुर के दैलवारा डकैती में जो भी जिम्मेदार होंगे, उन पर कार्रवाई होगी। सीएम योगी गिन्नौट बाग में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सबसे बड़ी समस्या पानी की थी। महिलाओं को दूर-दूर जा करके पानी के लिए मजबूर होना पड़ता था। अब हर घर नल योजना के जरिए बुंदेलखंड के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। ललितपुर में मेडिकल कॉलेज का काम शुरू हो गया है। यहां से 2023 में मेडिकल में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इसके बाद यहां अच्छी स्वास्थ्य सेवा के साथ डॉक्टर भी बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ललितपुर केन बेतवा नदियों से जुड़ने के बाद पर्यटन के साथ अन्य संभावनाओं का भी केंद्र बनेगा। ललितपुर में एयरपोर्ट बनने जा रहा है। इसके बाद पौन घंटे में दिल्ली, आधे घंटे में लखनऊ और एक घंटे में मुंबई के साथ दुनिया के किसी भी देश में पहुंचा जा सकेगा। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में ललितपुर के विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की। लोगों का हाल चाल जाना। कोरोना काल में हाल चाल लेने क्या कांग्रेस, सपा बसपा वाले आए थे? उन्होंने कोरोना की वैक्सीन का जिक्र करते कहा कि विरोधी कहते थे कि मोदी और भाजपा वैक्सीन है। इस वैक्सीन ने ही तीसरी लहर से बचाया। अब विरोधियों को जवाब देने की आवश्यकता है।  प्रदेश सरकार दो बार राशन दे रही है। पहले यह राशन सपा के गुर्गे खा जाते थे। बहन जी के हाथी के पेट में सबका राशन चला जाता था। गरीब को दो बार राशन मिल रहा है। 

यहां बनने वाली तोप और गन से छूटेंगे दुश्मनों के छक्के छूट जाएंगे
योगी ने कहा कि 70 वर्षों के कचरे को साफ करते-करते अब यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश और बुंदेलखंड को धरती का सबसे सुंदर स्थान बनाया जा रहा है। आज बुंदेलखंड में पाइप पेयजल, एयरपोर्ट, हर खेत को पानी, डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। जब बुंदेलखंड का नौजवान यहां डिफेंस कॉरिडोर में बनने वाले तोप और गन लेकर दुश्मन पर टूटेगा जो छक्के छूट जाएंगे और यहा वीरांगनाओं की धरती मुस्कुराएगी।  

पहले सबका साथ तो लेकिन विकास सैफई खानदान का होता था
योगी ने कहा कि  भाजपा ने जो कहा करके दिखाया। अयोध्या में मंदिर बन रहा है। माफिया सिमट गए। पहले सबका साथ तो होता था, लेकिन विकास सैफई खानदान का होता था। नौकरी में भी चाचा भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। अब नौजवानों से वसूली नहीं उनको नौकरी देने के साथ सम्मान मिल रहा है। यूनिफार्म, जूते मोजे गरीब का बच्चा भी पहन रहा है। स्वेटर मिल रहा है।  यही राम राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनका भ्रष्टाचार संस्कार है, वे क्या सेवा करेंगे? सेवा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन भाजपा का मकसद है। इसलिए भाजपा एक बार फिर 300 पार सीट जीतेगी।  

दो करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम युवाओं को स्मार्टफोन दे रहे थे, तो सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर दी। अब दो करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलेगा। इस दौरान उन्होंने सदर से प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा और महरौनी से प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ को जिताने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें