फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ योग महोत्सव का भव्य आगाज

Thu, 18 Jun 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में व्यायामशाला में पांच दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

शिविर के प्रथम दिवस का उद्घाटन संगठन अध्यक्ष जयपाल सिंह, रति आई सेंटर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. महेश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी गोकुल दुबे, अशोक अग्रवाल काका एवं संरक्षक इं. रविकांत दुबे ने दीप ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान जिला प्रभारी प्रदीप अग्रवाल ने किया। योगाचार्य श्याम बुधौलिया ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं संकल्प मंत्र सहित दैनिक मंत्रों का सामूहिक उच्चारण कराया। विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कमर दर्द, घुटनों का दर्द जैसी सामान्य बीमारियों के निवारण हेतु प्रभावी योगाभ्यास एवं स्वास्थ्यवर्धक उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश,राजेंद्र सहारिया, शोभाराम सोनी, रघुवीर प्रसाद, जुगल किशोर, नीरज, राजू सेठ, मुरारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें