फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आरईएस 54.85 लाख से कराएगा कराएगा निर्माण कार्य

Thu, 18 Jun 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) जनपद में तीन स्थानों पर 54.85 लाख से निर्माण कराएगा। बीकेडी में शेड व सीढि़यां युक्त मंच बनेगा व बीबीसी में लेक्चर रूम का नवीनीकरण होगा। इसके अलावा लक्ष्मीताल और महाकाली विद्यापीठ के मध्य एक भव्य प्रवेश द्वार भी बनेगा।
विज्ञापन

बीकेडी में खेल मैदान में मंच बनाने का काम 21.18 लाख रुपये से होगा। इसी प्रकार से बीबीसी में लेक्चर थियेटर के नवीनीकरण में 15.50 लाख खर्च होंगे। इसी प्रकार से लक्ष्मीगेट बाहर स्थित महाकाली विद्यापीठ और लक्ष्मी तालाब के बीच एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण आरईएस 18.17 लाख से कराएगा। आरईएस के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार दुबे ने बताया कि इन कार्यों को कराने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। ठेका लेने वाली एजेंसी को तीन माह में कार्य कर हैंडओवर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें