फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आ रहा पीला पानी, जलसंस्थान और जलनिगम बता रहे अपनी अपनी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के 12 मुहल्लों में तीन दिन से पीले पानी की सप्लाई हो रही है। दूषित पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन जलसंस्थान और जलनिगम एक दूसरे को जिम्मेदार तो ठहरा रहे हैं मगर समाधान नहीं कर पा रहे हैं। जिससे हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो पानी खरीदकर काम चला रहे हैं। समस्या का समाधान न होने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

महानगर में पानी माताटीला के बबीना प्लांट में फिल्टर होकर आता है। इसके बाद जलसंस्थान के जलाशय और पानी की टंकि यों से लोगों को उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन झांसी के बारह मुहल्लों में पिछले तीन दिनों से पीला पानी आ रहा है। लोग परेशान हैं। इस पानी का न पीने में इस्तेमाल कर पा रहे हैं और न ही कपड़े धोने में। लोग परेशान हैं मगर समाधान नहीं हो पा रहा है। जलसंस्थान जलनिगम की कमी बता रहा है जबकि जलनिगम जलसंस्थान की। जलनिगम के अधिकारियों का कहना है कि बबीना प्लांट से पानी का शोधन के बाद सप्लाई किया जाता है। लिहाजा उनके यहां किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। जलसंस्थान की टंकियों में या पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण कई मोहल्लों में गंदा पानी आ रहा है। वहीं, जलसंस्थान के अधिकारियों के मुताबिक जलनिगम द्वारा महानगर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है। वहां भी पीले पानी की समस्या सामने आई हैं। फिलहाल जलनिगम और जलसंस्थान दोनाें ही एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं। जिससे महानगर की जनता तीन दिन से पीला और दूषित पानी पीने को मजबूर है।
इन मोहल्लों में आ रहा गंदा पानी
खुशीपुरा, तालपुरा, कालीमाई, मदकखाना, कसाई मंडी, मोहनी बाबा, सैंयर गेट, नरसिंह राव टौरिया, दतिया गेट, मिशन कंपाउंड, सेना क्षेत्र, जलनिगम कॉलोनी में गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन

जिन मोहल्लों में गंदा पानी आ रहा है, वहां की सैंपलिंग कराई जाएगी। साथ ही बबीना प्लांट पर पानी की सप्लाई की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। यहां से पानी की गुणवत्ता जांचकर पानी भेजा जा रहा है। - हिमांशु नेगी, एक्सईएन, जलनिगम
बबीना प्लांट से पानी दूषित आ रहा है, इसके लिए जलनिगम पानी का शोधन करता है। गंदे पानी की समस्याएं आई हैं उसके निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। - कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें