फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापम घोटाले के गवाहों को सुरक्षा दे शिवराज सरकार: रघुराज

Mon, 06 Jul 2015 11:47 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में कहा कि शिवराज सरकार को घोटाले के गवाहों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों को उनके किए की सजा मिले। हालांकि, सीबीआई जांच पर टिप्पणी करने से वह बचते नजर आए।
विज्ञापन

ओरछा से सोमवार को झांसी आए रघुराज प्रताप सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश के भाजपा सांसदों पर काम न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदौलत केंद्र में मोदी सरकार बनी है। प्रदेश से भाजपा को 73 सांसद मिले हैं। बावजूद, केंद्र सरकार प्रदेश की उपेक्षा कर रही है। इसकी बानगी खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखी जा सकती है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव में 2012 के जीत के इतिहास को दोहराएगी।
खाद्य एवं रसद मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को अक्तूबर तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिलने लगेगा। इसके लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। हालांकि, उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के केंद्र सरकार के चयन के मानकों पर आपत्ति जताई। सरकारी राशन की कीमत बढ़ाए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसमें बेहद मामूली वृद्धि कर कीमतें राउंड फिगर में की गईं हैं, जिससे उपभोक्ताओं व विक्रेताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें