फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती: झांसी की महिला पहलवानों का दबदबा, सात स्वर्ण सहित जीते नौ पदक

Tue, 04 Aug 2026 02:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। माधव ज्ञान केंद्र, नैनी (प्रयागराज) में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में झांसी की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों में खेलते हुए झांसी की खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए। इस चैंपियनशिप में करीब 300 पहलवानों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं और मिठाई से भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में तमन्ना समाधिया ने 57 किग्रा, वेदिका पुरोहित ने 69 किग्रा, नैंसी ने 55 किग्रा और रितु ने 61 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 में रितिका ने 49 किग्रा, प्रतीक्षा ने 50 किग्रा भार वर्ग में और अंडर-17 के 40 किग्रा भार वर्ग में अनुष्का ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सब जूनियर में शिखा कुशवाहा 46 किग्रा भार वर्ग में और अंडर-17 में आयुषी पटेल ने 49 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। कुश्ती कोच कविता कुशवाहा ने बताया कि नियमित अभ्यास, तकनीक पर पकड़ और प्रतियोगिता के लिए की गई कड़ी तैयारी का असर प्रदेशस्तरीय मुकाबलों में साफ नजर आया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सुंदर ग्वाला, मोनी पहलवान, पीटर, कविता कुशवाहा और अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें