फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए मजदूरों ने बढ़ाया खतरा, दो पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महाराष्ट्र से आए मजदूरों ने झांसी के लिए फिर से खतरा बढ़ा दिया है। जिल में महाराष्ट्र से आए दो श्रमिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक सप्ताह पहले ही झांसी आए ये श्रमिक जानकीपुरम में मकान का निर्माण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को झांसी में 4645 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 3102, एंटीजन किट से 1531 और ट्रू नेट मशीन से 12 नमूने जांचे गए। इनकी जांच में दो पॉजिटिव सामने आए हैं। ये दोनों श्रमिक हैं, जो कि जानकीपुरम में मकान का निर्माण कार्य कर रहे हैं। इनके साथ कई और मजदूर भी काम में जुटे हुए हैं। दो मजदूरों में मामूली लक्षण सामने आने के बाद जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बाकी मजदूरों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 36532 हो गया है। मौजूदा समय में जिले में नौ एक्टिव केस बचे हैं। रिकवरी रेट 98.16 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.8 फीसदी हो गई है। लक्षण वाले तीन मरीज हो गए हैं।
दोनों संक्रमित श्रमिक हैं, जो कि एक सप्ताह पहले झांसी आए थे। बाकी श्रमिकों को भी क्वारंटीन कर दिया गया। उनके सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। लोगों से भी अपील है कि वो घरों से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। - डॉ. विनोद कुमार यादव, जेडी हेल्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें