फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भतीजे और बहू के शादी में जाने के बाद निर्माणाधीन मकान में मजदूर फंदे पर लटका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में रह रहे मजदूर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसके साथ भतीजा और बहू भी रहते थे। दोनों के शादी में जाने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन




दतिया जिले के ग्राम सलेतरा निवासी बलवीर अहिरवार (45) अयोध्यापुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में रहकर मजदूरी करता था। साथ में उसका भतीजा मंगल और बहू भी रहती थी। बृहस्पतिवार को मंगल व उसकी पत्नी शादी में शामिल होने के लिए गांव गए थे। बलवीर यहां अकेला था। इसी मकान में दूसरे कमरे में मुन्नालाल और उसकी पत्नी रहती थी। रात को बलवीर भोजन करने के बाद दूसरे कमरे में जाकर खिड़की पर फंदा बनाकर लटक गया। मुन्नालाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह काम पर जाने का समय हो गया था, मगर बलवीर नजर नहीं आया। तब उसके कमरे में गया तो वहां बलवीर नहीं था। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो खिड़की पर बलवीर का शव फंदे पर लटका था। शोर मचाते हुए वह बाहर आया और ठेकेदार को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बलवीर ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में जानकारी नहीं है। बता दें कि मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें