फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निर्माण कार्य के दौरान संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। शनिवार सुबह चिरगांव थाना इलाके के ग्राम छिरौना में निर्माण कार्य के दौरान संदिग्ध हालात में एक मजदूर की मौत हो गई। वह छत पर अचेतावस्था में पड़ा मिला था। करंट की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
निवाड़ी के ग्राम बिजखुनी निवासी परमानंद कुशवाहा (26) पहली बार ग्राम छिरौना में मजदूरी करने आया था। वह अन्य मजदूरों के साथ ग्राम निवासी जगदीश वर्मा के मकान में रह रहा था और वहीं निर्माण कार्य करता था। शनिवार की सुबह मकान की छत पर काम चल रहा था। इसी दरम्यान कुछ मजदूर नीचे से प्लाई लेकर छत पर पहुंचे। वहां उन्हें परमानंद बेसुध अवस्था में पड़ा मिला।इस पर साथी मजदूर उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में लाया गया था। उसके शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है।
वहीं, चिरगांव थाने के एसएसआई आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया छत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आने से करंट लगने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें