फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीना व आगासौद स्टेशन के बीच 27 को होगा काम, बदले मार्ग से जाएंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीना व आगासौद स्टेशन के बीच 27 दिसंबर को पॉवर व ट्रैफिक ब्लाक लेकर छह घंटे तक काम होगा। इस कार्य के चलते छह ट्रेनें निरस्त व 11 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

इनमें 01820 ललितपुर बीना अनारक्षित स्पेशल, 01819 बीना ललितपुर अनारक्षित स्पेशल, 01811 ललितपुर झांसी अनारक्षित स्पेशल, 01812 झांसी ललितपुर अनारक्षित स्पेशल, 22163 भोपाल खजुराहो महामाना सुपरफास्ट स्पेशल व 22164 खजुराहो भोपाल महामाना एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
इसी तरह 19168 साबरमती एक्सप्रेस, 12002 नई दिल्ली कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस व 20104 गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगासौद मालखेड़ी बीना के रास्ते जाएगी। इसके अलावा 12645 अर्नाकुलम निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, 12807 समता एक्सप्रेस, 00761 पार्सल स्पेशल, 00629 पार्सल स्पेशल, 12651 मदुरई निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 11077 पुणे जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस व 12137 पंजाब मेल बीना, महादेवखेड़ी जंक्शन व आगासौद स्टेशन से होकर आगे के लिए जाएगी।
विज्ञापन

एरच रोड स्टेशन पर नहीं रुकेगी मेमू
झांसी। कानपुर ट्रैक पर नंदखास मोंठ एरच रोड पिरौना स्टेशन के बीच चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 01813/01814 झांसी कानपुर मेमू ट्रेन 26,27 व 28 दिसंबर को एरच रोड स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
डीआरएम ने किया नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण
झांसी। डीआरएम आशुतोष ने मंगलवार को कानपुर ट्रैक पर नंदखास मोंठ एरच रोड व पिरौना स्टेशन के बीच चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक ब्लाक व मेगा ब्लाक की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक केके तलरेजा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल अभियंता सोभनाथ, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता रघुनाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अशोक प्रिय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें