फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकसी में जीती शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार को अंतर संकाय रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने फिजियोथेरेपी विभाग की टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

रस्साकसी के पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता का पहला मैच बीयू के शारीरिक शिक्षा और फिजियोथैरेपी विभाग के बीच खेला गया। इसमें शारीरिक शिक्षा की टीम विजयी रही। विजेता टीम में छात्र सचिन यादव, शांतनु गुप्ता, खालिद खान, शिवा, शाहरुख, दिनकर प्रधान, रियांशु, हरिश्चंद्र राजपूत रहे। महिला वर्ग में फाइनल मैच शारीरिक शिक्षा और फिजियोथैरेपी विभाग के बीच हुआ। इसमें भी शारीरिक शिक्षा की टीम विजयी रही। विजेता टीम में छात्रा प्रतीक्षा झा, अनीता, खुशी, अर्चना, नेहा, साक्षी मिश्रा, अनुष्का तोमर रहीं। इस दौरान स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरज पाल सिंह, अनिल बोहरे, अतुल खरे, राम विलास पटेल, अनुपम राजपूत, सचिन यादव, खालिद खान, प्रदीप, प्रिंस, कुणाल, आसिफ खान, अली खान, सौरभ, सुरेंद्र, प्रजापति, आकाश शर्मा, प्रतीक्षा झा, निशि शुक्ला, ऋषिका मौजूद रहीं।
हैंडबॉल, शूटिंग के लिए खिलाड़ियों का चयन
अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदीप यादव, शिवम श्रीवास्तव, वेसावकर सिंह, दिनकर प्रधान, पुष्पेंद्र, रिफाकत, गौतम, आदित्य राजे, योगेश कुमार, अभिषेक गुप्ता का चयन हुआ है। जबकि, शूटिंग प्रतियोगिता के लिए गजेंद्र पटेल, देव वर्मा, संजय कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र आर्या का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें