फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों से होती है व्यक्ति की पहचान

Mon, 29 Aug 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से होती है। आशा बहुओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग की जांच नहीं कराएंगी। क्योंकि, समाज में लड़कियों की संख्या लड़कों से कम है।
विज्ञापन


दीनदयाल सभागार में आशा दिवस के रूप में आयोजित आशा सम्मेलन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। अध्यक्षता जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि महापौर किरण वर्मा, विधायक डा. रश्मि आर्या, विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. आर के टंडन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद यादव और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रदीप खत्री रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में जन- जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम आशाएं करती थीं। जिलाधिकारी ने आशाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए शपथ दिलाई। डा. रश्मि आर्य ने कहा कि लड़का और लड़की में भेदभाव न करने के लिए प्रचार- प्रसार किया जाए। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि यदि आशाओं के कार्यों के सापेक्ष प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द कर दिया जाए तो आशाओं का मनोबल बढ़ा रहेगा। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि आशाएं बेहतर कार्य कर समाज का गौरव बढ़ाएं। महापौर ने कहा कि लड़कियों के लालन- पालन में भेदभाव न किया जाए। एमएलसी रमा निंरजन ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या हर हाल में रोकी जाए। सीएमओ डा. विनोद यादव ने कहा कि आशा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।  
विज्ञापन

आशाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक मंचन किया। कार्यक्रम में सभी ब्लाकों की प्रथम, द्वितीय और तृतीय आशाओं को पुरस्कृत किया गया। ब्लाक बंगरा के ग्राम निनौरा निवासी आशा मिथलेश को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डा. आर एस वर्मा, आनंद चौबे, ऋषिराज सिंह, प्रशांत कुमार वर्मा उपस्थित रहे। संचालन डा. वी के जैन ने किया।


इनका सम्मान
ब्लाक मऊरानीपुर की आशा रामकली ग्राम बरौरी को प्रथम, परवेश कुमारी ग्राम इटायल को द्वितीय और अर्चना देवी ग्राम टकटौली को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ब्लाक गुरसराय की बोधमति ग्राम सिलौरी, अर्चना देवी ग्राम खड़ौरा, कल्पना देवी ग्राम नई बस्ती को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृृतीय पुरस्कार दिया गया। ब्लाक बबीना के ग्राम मथुरापुरा की संगीता शर्मा को प्रथम, ग्राम सर्वा द्वितीय की मीना रजक को द्वितीय और ग्राम सिमरिया की पार्वती को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ब्लाक बामौर के ग्राम सिंगार की खिलन देवी प्रथम, ग्राम हीरानगर द्वितीय की मंजरी देवी तृतीय और ग्राम इंदी निवासी कुसमा देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ब्लाक बड़ागांव के ग्राम गौरारी प्रथम निवासी मिथला देवी को प्रथम, ग्राम लिधौरा की ऊषा देवी को द्वितीय और ग्राम घुघुआ की माया देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ब्लाक चिरगांव के ग्राम औपारा निवासी मुन्नी देवी प्रथम, ग्राम राष्ट्रकवि डेरा निवासी कुसुमलता द्वितीय और ग्राम पचार निवासी संतोषी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ब्लाक मोंठ के ग्राम बेलमाकलां निवासी ममता देवी को प्रथम, ग्राम अहरौली निवासी राममूर्ति द्वितीय और ग्राम तालौड़ निवासी इंद्रा देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ब्लाक बंगरा के ग्राम रानीपुर निवासी सरोज कुशवाहा प्रथम, ग्राम लारौन निवासी ऊषा देवी द्वितीय और ग्राम कटेरा देहात निवासी संगीता देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें