फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में 25 फीसदी बढ़ी गर्म कपड़ों की बिक्री

विज्ञापन
woolen cloath demand increase up to 25percent
विज्ञापन
झांसी। कड़ाके की ठंडक में गर्म कपड़ों के बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। दो दिन में ही बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री में 50 फीसदी इजाफा हो गया है। लोगों ने स्वेटर, जैकेट व ऊनी कपड़ों की खरीद तेज कर दी है। इससे दुकानदारों के भी चेहरे पर खुशी लौट आई है।
विज्ञापन

लगातार गिर रहे तापमान और शीतलहर चलने की वजह से लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज कर दी है। इलाइट चौराहे पर स्थित तिब्बती मार्केट में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खचाखच भरे मार्केट में लोगों ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की। बीकेडी, जेल चौराहा समेत फुटकर दुकानदारों से भी लोगों ने खूब कपड़े खरीदे। स्वेटर, जैकेट के अलावा सिर के लिए गर्म कैप, हाथों के लिए ग्लब्स, गर्म मोजे भी खूब बिके।
ये हैं दरें
वस्तु मूल्य
गर्म कैप 100 से 300
ग्लव्स 100 से 400
स्वेटर 500 से 2500
जैकेट 1200 से 3000
गर्म मोजे 100 से 250
दुकानदार बोले
सप्ताह भर पहले तक तो मार्केट बहुत सुस्त था लेकिन ठंडक बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। खुशी है कि मार्केट में रौनक लौटी है। - डोलमा, विक्रेता।
विज्ञापन

दो-तीन दिन में ही गर्म कपड़ों की बिक्री में 50 फीसदी तक इजाफा हो गया है। सर्द हवाएं चलने की वजह से लोग स्वेटर की तुलना में जैकेट ज्यादा खरीद रहे हैं। - सुनील जाट, विक्रेता।
मंगलवार को बारिश और ठंडी हवाएं चलने के बाद से ठंड बढ़ती जा रही है। इससे खरीदारी बढ़ी है। उम्मीद है कि इस साल अच्छी बिक्री होगी। - आयुष थापा, विक्रेता।
अब तक दिन में अच्छी धूप खिली हुई थी। इस वजह से गर्म कपड़े कम बिक रहे थे मगर तीन-चार दिन से बिक्री में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। - रफीकउर्रहमान, विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें