फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम से भिड़ीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम से महिलाएं भिड़ गईं। इसका फायदा उठाकर तीन जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस एक को ही गिरफ्तार कर पाई।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात सीपरी बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्वालियर रोड से सटे सिमरधा गांव में जुआ खेला जा रहा है। इस पर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वहां चार जुआरी जुआ खेलते पाए गए। लेकिन, पुलिस के दबोचने से पहले ही आसपास की महिलाएं सामने आ गईं और वे पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगीं। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर राहुल, विष्णु व आजाद भाग गए, जबकि रवि वंशकार को पुलिस पकड़ लाई। मौके से 69,500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें