फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को आसानी से मिल जाएगी ट्रेन व कोच की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट तथा एकीकृत जन सूचना प्रणाली की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

लिफ्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 04/05 पर स्थापित की गई है, जिसमें एक साथ 15 व्यक्तियों का भार वहन करने की क्षमता है। 22 लाख रुपये की लागत से ये स्थापित की गई है। इसके लग जाने से खासतौर पर दिव्यांग व वृद्ध यात्रियों को सुविधा होगी। इसके अलावा 85 लाख रुपये की लागत से एकीकृत जन सूचना प्रणाली भी शुरू की गई है। इसके माध्यम से यात्रियों को स्टेशन पर गाड़ियों के आवागमन की सूचना के साथ-साथ उनके कोचों की स्थिति की जानकारी भी आसानी मिल जाएगी। इस पर सफेद चमकीले रंग में ट्रेनों और कोचों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। यात्री दूर से भी ट्रेन व कोच की स्थिति देख सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम आशुतोष समेत आशुतोष चौरसिया, रघुनाथ सिंह, नवीन दीक्षित, नीरज भटनागर, चंद्रजीत सिंह सारंग समेत अन्य रेल अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें