फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में युवती ने महिला सिपाही को चाकू मारे, घायल

Mon, 16 Dec 2019 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
चाकू - फोटो : A
विज्ञापन
शनिवार रात एक होटल के बाहर चोरी करते पकड़ी गई युवती ने सीपरी थाने में पूछताछ के दौरान महिला सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। उसने ताबड़तोड़ वार किए, जिससे महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर थाने से भाग रही युवती को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। घायल महिला सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शनिवार रात थाना सीपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने स्टेडियम के पास बने एक होटल के बाहर बैग चोरी करते हुए एक युवती को पकड़ा है। सूचना पर निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को पकड़कर थाने लाए। 

थाने में हवालात के पास महिला सिपाही किरन व माधुरी युवती से पूछताछ कर रही थीं। इसी बीच युवती ने जेब से चाकू निकाला और किरन पर हमला कर दिया। चाकू से चार वार किए. जिससे किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख पास खड़ी माधुरी मौके से शोर मचाती हुई भाग गई। 
विज्ञापन


मौका पाकर युवती थाने से भागी। शोर सुनकर एकत्रित हुए पुलिसकर्मियों ने पीछा कर युवती को दबोच लिया। किरन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में सीपरी थाना क्षेत्र के शिव दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली हनी उर्फ शिवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें