फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मौसेरा भाई घायल

Sun, 14 Aug 2022 03:21 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा निवासी प्रताप सिंह यादव की पत्नी प्रभा देवी (45) रक्षा बंधन पर अपनी मौसी के बेटे के साथ भाइयों को राखी बांधने के लिए दो दिन पहले अपने मायके दतिया के बेरछा गांव गई थी। वापस घर लौटते वक्त सड़क हादसे में प्रभा की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। बाइक में पिकप की टक्कर लगने से दोनों हादसे का शिकार हुए। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा निवासी प्रताप सिंह यादव की पत्नी प्रभा देवी (45) गृहिणी थी। रक्षा बंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए वे दो दिन पहले अपने मायके दतिया के बेरछा गांव गईं हुईं थीं। उनके साथ उनकी मौसी का बेटा विनय भी गया हुआ था।

शनिवार की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबावाय में तेज गति से आ रही एक पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रभा देवी और विनय घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने प्रभा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय का इलाज जारी है। मृतका के पति किसान हैं। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे संगम और दीपेंद्र अभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें