प्रेमी ने गुस्से में आकर प्रेमिका के गले पर चाकू से वार कर दिया। घायलावस्था में युवती को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार साल पहले युवती की शादी हो चुकी थी और पति से अनबन के चलते वह उससे अलग रह रही थी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायण बाग के पास निवासी मोनिका उर्फ मोनू अहिरवार का बड़ागांव गेट बाहर निवासी निक्की साहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को निक्की का जन्मदिन था। देर शाम उसने मोनिका को केट काटने के बहाने बुलाया। इसी दौरान दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में निक्की ने मोनिका के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
मोनिका को घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतका की चार साल पहले शादी हो चुकी थी, परंतु उसकी अपने पति से अनबन चल रही थी। वह पति से अलग रहती थी। पुलिस के अनुसार मामले की पड़ताल जारी है। हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।