फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को प्रसव के लिए नहीं आना होगा शहर

विज्ञापन
woman not have to come city for delievary
विज्ञापन
झांसी। अब ग्रामीण इलाकों से प्रसव के लिए महिलाओं को शहर नहीं आना होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर ही आधुनिक सहूलियतों से लैस वेलनेस सेंटर तैयार कराए गए हैं। झांसी में कुल 272 वेलनेस सेंटर शुरू हुए हैं। यहां प्रसव के अलावा नवजात शिशुओं की देखभाल के साथ उनका टीकाकरण भी कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

विकास खंडों में स्थित अधिकांश एएनएम सेंटर काफी खस्ताहाल हो चुके थे। इस वजह से प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सहूलियत के लिए ग्रामीण महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। पंचायत स्तर पर संस्थागत प्रसव की कोई सहूलियत नहीं थी। दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को प्रसव की आकस्मिक परिस्थितियों में भी 100-150 किलोमीटर का सफर तय करके झांसी शहर तक आना पड़ता है। तमाम महिलाएं इस वजह से ही गंभीर खतरे में पड़ जाती हैं।
पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सहूलियत बेहतर करने को पंचायती राज विभाग ने दो माह पहले कायाकल्प योजना के तहत एएनएम सेंटरों की दशा बदलने का काम शुरू किया। इसके लिए सभी ब्लॉकों के कुल 276 एनएनएम सेंटर चयनित किए गए। अब इनको आधुनिक वेलनेस सेंटर के तौर पर तब्दील किया गया। इन सेंटरों को आयुष्मान वेलनेस सेंटर के तौर पर जाना जाएगा। यहां महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को मदद मिलेगी। प्रसव के लिए महिलाओं को शहर नहीं जाना होगा। इन सेंटरों में प्रसव संबंधी सभी सहूलियतें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रसव के साथ ही यहां प्रसूति सेवा, टीकाकरण भी कराया जाएगा। प्रसूताओं को असुविधा न हो इसके लिए सहायक नर्स एवं एएनएम की तैनाती की गई है। यहां महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का सभी टीकाकरण भी कराया जा सकेगा। सीडीओ शैलेष कुमार के मुताबिक बबीना ब्लॉक में 34, बड़ागांव में 26, चिरगांव में 37, मोंठ में 34, गुरसराय में 38, बमौर में 39, बंगरा में 30, मऊरानीपुर में 38 सेंटरों को बदलकर आधुनिक बनाया गया है। यह केंद्र जल्द ही काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दृष्टि ये ये कार्य कराया गया है। इन सेंटरों पर प्रसव संबंधी सभी जरूरी सहूलियतें मौजूद रहेंगी। यही वजह है कि इन्हें आधुनिक वेलनेस सेंटर के तौर पर तब्दील किया गया गया है। प्रसव के साथ ही यहां प्रसूति सेवा, टीकाकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें