फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति से अलग रह रही महिला फंदे पर लटकी, घरेलू विवाद बनी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बबीना थाना इलाके में पति से अलग रह रही महिला ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। महिला ने घरेलू विवाद में आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

बीएचईएल निवासी आरती (45) का पहले पति से तलाक हो गया था। उसने साल 2013 में खैलार निवासी जमुनादास अहिरवार से शादी कर ली थी। जमुनादास की भी यह दूसरी शादी थी। उसने बताया कि वह बीएचईएल में कांट्रैक्ट बेस पर नौकरी करता है। आरती उसकी तनख्वाह के पूरे पैसे मांगती थी। मना करने पर विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो साल पहले विवाद बढ़ने पर वह बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। शनिवार को उसने फंदा लगा लिया। पुलिस ने सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गया। जमुनादास ने आगे बताया कि उसकी पहली पत्नी की 2006 में मौत हो गई थी। पहली पत्नी के दो बेटे और दो बेटी हैं। इसके बाद आरती से मुलाकात हुई थी। बबीना थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते आरती ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें