फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुर्घटना में घायल महिला ने तोड़ा दम, परिवार के चार सदस्यों की पहले हो चुकी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ ही दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या पांच हो गई है। सभी समथर के एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में दंपती, उनके बेटा-बेटी और भतीजा शामिल है। घटना के बाद से शादी के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन


समथर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुनील पाल और उनका छोटा भाई अनिल अपने परिवारों के साथ हैदराबाद में रहते थे। वहां वे चाट का व्यापार करते थे। सुनील पाल ने बताया कि उसके बेटे चंद्रशेखर की शादी पिछले दिनों मोंठ में तय हुई थी। छह फरवरी को शादी होनी थी। सुनील ने बताया कि 18 जनवरी को अनिल अपने परिवार के साथ कार से झांसी के लिए रवाना हुआ था। कार में सुनील का बेटा चंद्रशेखर भी था। 19 जनवरी की सुबह वे पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र के इटौरी मोड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनिल (45), उसकी बेटी मानवी (13) और उसके भतीजे चंद्रशेखर (23) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, अनिल की पत्नी सुनीता (40) और बेटा कार्तिक (15) घायल हो गए थे। परिजन दोनों को झांसी लाए थे। यहां पर इलाज के दौरान 23 जनवरी को कार्तिक की मौत हो गई थी। शनिवार को उसकी मां सुनीता ने भी दम तोड़ दिया। सुनील ने बताया कि भीषण हादसे में भाई अनिल का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। वहीं, शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन दूल्हा समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें