अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अर्बन फ्लड योजना के तहत महानगर के 39 नालों के निर्माण के लिए अगले हफ्ते डीपीआर तैयार हो जाएगी। इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलते ही इन नालों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नालों के निर्माण के लिए शासन ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को नामित कर दिया है। नोडल विभाग होने के नाते नगर निगम कार्यदायी संस्था को नालों के संबंध में पूरी जानकारी देगा। कार्यदायी संस्था ही डीपीआर बनाकर नगर निगम को देगी। योजना के तहत वार्ड 55, 13, 15, तीन, 23, 60, 32, 23, 24, 50, 41, 33, चार, नौ, 31, 53, 19, एक समेत विभिन्न जगहों पर नालों का निर्माण कराया जाना है। कुछ जगहों पर चौड़ीकरण भी होना है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि अगले सप्ताह डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। बजट जारी होते ही नालों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।