फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में बुधवार तड़के एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन सो रहे थे। नींद से जागे तो शव लटका देख घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार तड़के थाना सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव निवासी रानी (40) ने कमरे में निवाड़ के सहारे कुंदे पर लटककर फांसी लगा ली। घटना के समय पति मूरत व तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थेे। पति की आंख खुलने पर पत्नी को फांसी पर लटका देख घबरा गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे भी जाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें