फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रही महिला की कुएं में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके में खेत की रखवाली कर रही वृद्ध महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वृद्धा का शव कुएं में उतराता मिला, जबकि चारपाई कुएं में लटकी हुई पाई गई।
विज्ञापन

रक्सा के ग्राम नयाखेड़ा निवासी श्रीलाल राजपूत की पत्नी रामदुलारी (70) शुक्रवार की रात खेत की रखवाली कर रही थी। चारपाई बिछाकर वह खेत पर ही सो रही थी। रात तकरीबन दस बजे नाती निवेंद्र वृद्धा को खाना खिलाकर घर वापस आ गया था। सुबह जब महिला का पुत्र शगुन सिंह खेत पर गया तो उसे मां नजर नहीं आई। उसे कुएं में चारपाई आधी लटकी हुई मिली, जबकि अंदर वृद्धा का शव पानी में उतरा रहा था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पड़ताल में सामने आया कि खेत पर कच्चा शेड बना हुआ है। रात में बारिश होने पर महिला चारपाई लेकर शेड में चली गई थी। बारिश बंद होने पर वो वापस में खुले में मय चारपाई के आ रही थी। इसी बीच वो कुएं में गिर गई। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें