फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में गूंजी किलकारी: लोग बोले- बधाई हो...आपके घर 'क्रांति' आया है, नामकरण के पीछे है अनोखी वजह

Sat, 05 Mar 2022 07:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

यूपी संपर्क क्रांति में महिला पति और जेठानी के साथ दिल्ली से महोबा के लिए रवाना हुईं। तीनों स्लीपर कोच एस-4 में सवार थे। रास्ते में ट्रेन के मुरार पार करते ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन
नवजात शिशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से महोबा जा रही यूपी संपर्क क्रांति के स्लीपर कोच में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला के साथ मौजूद परिजनों व अन्य महिला यात्रियों की मदद से चलती गाड़ी में प्रसव कराया गया। इसके बाद गाड़ी के ग्वालियर स्टेशन पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को उतार कर अस्पताल ले जाया गया। बच्चे का जन्म यूपी संपर्क क्रांति में होने से परिजनों ने उसका नाम क्रांति रख दिया।

विज्ञापन

 
यूपी संपर्क क्रांति में महिला ज्योति पति आकाश और जेठानी ममता के साथ दिल्ली से महोबा के लिए रवाना हुईं। तीनों स्लीपर कोच एस-4 में सवार थे। रास्ते में ट्रेन के मुरार पार करते ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। कुछ ही देर में महिला का दर्द असहनीय हो गया। इस पर ट्रेन में मौजूद उनकी भाभी ने अन्य महिला यात्रियों की मदद से महिला का चलती गाड़ी में प्रसव कराया।

इसके अलावा यात्रियों ने कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी। ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को उतार लिया और उन्हें एंबुलेंस से मुरार के अस्पताल पहुंचाया। दोनों स्वस्थ हैं। वहीं महिला ने यूपी संपर्क क्रांति में बच्चे को जन्म दिया, इससे परिजनों ने नवजात का नाम क्रांति रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें