फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाली घटना: बाइक से जा रही महिला का दुपट्टा चेन में फंसा, कोहनी के आगे का हिस्सा उखड़ा

Wed, 13 Nov 2024 09:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

ट्रैफिक इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा का कहना है कि बाइक पर बैठते समय महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। बाइक स्टार्ट होने से पहले ही देख लें कि कहीं साड़ी या दुपट्टा पहिये या चेन से तो नहीं छू रहा है। 
विज्ञापन
बाइक की चेन में अटका महिला का हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के हंसारी-राजगढ़ मार्ग पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अपनी बेटी के इलाज के लिए महिला रिश्तेदार के साथ बाइक पर डॉक्टर के पास जा रही थी। इस दौरान महिला का दुपट्टा चेन में फंस गया। दुपट्टा हाथ में कस जाने से पहले बाएं हाथ का मांस फटा। फिर हड्डी टूटने से कोहनी के ऊपर से हाथ उखड़कर बाइक की चेन से ही लटक गया। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

गुरसराय के रहने वाले जयराम अहिरवार राजगढ़ में रहते हैं। वह श्रमिक हैं। उनकी बेटी रक्षा की पिछले साल ही शादी हुई थी। जयराम ने बताया कि रक्षा भाई दूज पर राजगढ़ स्थित मायके आई थी। उसकी करीब छह माह की बेटी है। रक्षा की बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे दिखाने के लिए रक्षा अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से डॉक्टर के पास जा रही थी। 

इसी बीच, हंसारी-राजगढ़ मार्ग पर अचानक रक्षा का दुपट्टा बाइक में फंस गया। दुपट्टे का एक छोर महिला के बाएं हाथ में बंधा हुआ था। ऐसे में चेन में दुपट्टा फंसने के बाद बाएं हाथ में तेजी से कस गया। इससे उसके हाथ का मांस फट गया। बाद में दबाव पड़ने से हड्डी भी टूट गई। इस कारण हाथ कोहनी के ऊपर से उखड़ गया। ये सब चंद सेकंड में हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। क्षण भर में ही उखड़ा हुआ हाथ बाइक की चेन में लटक गया। महिला लहूलुहान हो गई। महिला को हंसारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

बाइक पर बैठते समय सावधानी बरतें महिलाएं
ट्रैफिक इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा का कहना है कि बाइक पर बैठते समय महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। बाइक स्टार्ट होने से पहले ही देख लें कि कहीं साड़ी या दुपट्टा पहिये या चेन से तो नहीं छू रहा है। संभव हो तो दुपट्टे की गांठ बांध लें। इससे हादसे का खतरा नहीं रहेगा। वहीं, आमजन से भी अपील है कि रास्ते में किसी भी महिला का दुपट्टा बाइक की चेन या फिर पहिये को छूता दिखे तो तुरंत आगाह करें। बाइक की चेन पर कवर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें