फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानों की हैवानियत: झांसी में घर से 50 मीटर दूर मिला शव, प्राइवेट पार्ट से बहता खून; हालत देख परिजन भी चौंके

Wed, 13 Nov 2024 01:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी के चिरगांव में एक हैवानित की हद पार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव के संत्री डेरा इलाके में एक विवाहिता की उसकी साड़ी से ही गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर से मिला। उसका प्राइवेट पार्ट खून से सना हुआ था। 

विज्ञापन


इस वजह से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसएसपी सुधा सिंह भी मौके पर जा पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

संत्री डेरा निवासी भूरे की पत्नी रामसखी (50) का शव सुबह घर के पास पड़ा मिला। गांव के लोगों ने ही शव को देखा। इसके बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। 

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक, परिजनों ने तहरीर दी है। उसके मुताबिक छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें