फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बड़ागांव में नसबंदी ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बड़ागांव के शंकरगढ़ गांव निवासी महिला की नसबंदी ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। इससे परिजन भड़क उठे। लापरवाही का आरोप लगाते हुए बड़ागांव थाने जा पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।



शंकरगढ़ गांव निवासी सुमन कुशवाहा (32) पत्नी मनोज कुमार की ससुराल निवाड़ी के बंजरया गांव में थी। परिजनों ने बताया कि 14 साल पहले सुमन की शादी हुई थी। तीन बेटियों के बाद पिछले साल उसने बेटे को जन्म दिया। बड़ागांव में नसबंदी शिविर की बात मालूम चलने पर नसबंदी कराने मायके आई थी। मंगलवार शाम को बड़ागांव सीएससी में लगे कैंप में उसका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद, डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी। कुछ घंटे बाद अचानक सुमन को दर्द होने लगा। वह अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजन ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मायके और ससुराल पक्ष के लोग बड़ागांव थाने जा पहुंचे। थाने के बाहर धरने पर जा बैठे। पुलिस कर्मियों के समझाने पर किसी तरह शांत हुए। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। परिजन शव लेकर मध्य प्रदेश चले गए।
विज्ञापन




इनसेट



कैंप में 30 महिलाओं के हुए ऑपरेशन

बड़ागांव सीएचसी के डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि 34 महिलाएं नसबंदी के लिए पंजीकृत हुई थीं। इनमें चार रिजेक्ट कर दिए गए। 30 महिलाओं के ऑपरेशन किए गए। चिकित्सीय परीक्षण में सुमन का ब्लेड प्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि सही था। सर्जरी के लिए सुमन स्वस्थ थी। इस वजह से उसका ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें