फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर महिला ने बर्तन कारोबारी से मांगी रंगदारी, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 21 Oct 2024 01:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी जिले में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर युवती ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कारोबारी ने दो युवतियों समेत तीन के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबाद थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर युवती ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसा न मिलने पर कारोबारी को घर में जाकर धमकाया। कारोबारी ने दो युवतियों समेत तीन के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी निवासी हेमंत नगरिया ने पुलिस को बताया रविवार दोपहर तीन बजे उनके घर पर सोनाली रायकवार, निक्की, पुष्पेंद्र शर्मा, हेमंत हयारण, रविप्रकाश झा आए। सोनाली एवं निक्की ने धमकाते हुए तीन लाख रुपये मांगने लगीं। सोनाली ने धमकी देते कहा पैसा न मिलने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा देगी। 

हेमंत के पैसा देने से इनकार करने पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। हेमंत के ड्राइवर ने पुलिस को बुला लिया। हेमंत की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें