संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दिव्यांग व उसकी वृद्ध मां के ज्वाइंट खाते से केसीसी बनवाकर 1.50 लाख रुपये निकाल लिए गए, उसमें से महज 60 हजार रुपये दिए गए हैं। शेष 90 हजार रुपये न देने की शिकायत पीड़ित दिव्यांग ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर की।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार की दाेपहर एक दिव्यांग अपनी वृद्ध मां के साथ आया। जिसने अपना नाम पुने सहरिया निवासी ग्राम विनैकामाफी थाना जखौरा बताया। यहां पुने सहरिया ने एक प्रार्थना पुलिस अधीक्षक को संबोधित दिया। बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उसका व उसकी वृद्ध मां जखौराबाई का ज्वाइंट नाम से कस्बा जखौरा में स्थित एक बैंक से 1.82 लाख का केसीसी बनवाया। आरोपी ने बैंक से केसीसी के 1.50 लाख रुपये दिलवाए।
उसे सिर्फ 60 हजार रुपये दिए। शेष 90 हजार रुपये नहीं दिए। उसने कई बार रुपये मांगे, लेकिन बहाना बनाते रहे। 5 दिसंबर की शाम को जब उसने आरोपी से अपना रुपया मांगा तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारकर नहर में फेंकने की धमकी दी। पत्र में पीड़ित दिव्यांग ने बताया कि उसकी मां वृद्ध व असहाय है।ं