फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रूपी दादी के मार्गदर्शन से पाया मैंने संगीत जगत में बड़ा मुकामः सम्मी कौर

Sat, 24 Jul 2021 08:29 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
सम्मी कौर - फोटो : jhansi
विज्ञापन

सम्मी कौर एक गायिका, कलाकार और एक संगीत शिक्षिका हैं। उन्होंने अपने पहले गुरु, अपनी दादी के मार्गदर्शन में बहुत कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था। एक संगीत परिवार से आने के कारण, उन्होंने सिंह बंधु जी (नई दिल्ली) से पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

विज्ञापन


करियर की शुरुआत से ही स्टेज परफॉर्मेंस के क्षेत्र में होने के कारण वह हमेशा संगीत के हर हिस्से का आनंद लेती हैं। हाल ही में, नए आने वाले वीडियो गानों पर काम कर रही हैं।

2018 में, उन्होंने अपना पहला एल्बम, वखरा नखरा लॉन्च किया था, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। 2019 में वह नए गीत टचवुड के साथ आईं, जिसे टीम डीजी (निर्देशक गिफ्टी) द्वारा निर्देशित किया गया था और संगीत जीतेंदर जीतू ने बनाया था। लोगों ने इस गाने को इतना पसंद किया कि इसने कुछ ही समय में 2.1 मिलियन व्यूज को पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सैमी का नया गाना मिस चंडीगढ़ आ रहा है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें