फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़े में सो रहीं भेड़ों पर जंगली जानवरों ने किया हमला, 25 की मौत, 20 से अधिक घायल, दहशत में लोग

Tue, 26 Jan 2021 11:18 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी में रक्सा के पाली गांव के एक बाड़े में सोमवार की रात सो रहीं भेड़ों पर जंगली जानवरों ने हमला कर दिया। इससे 25 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। मंगलवार सुबह गांव वाले भेड़ों को खून से लथपथ हालत में देखकर घबरा गए। गांव वालों में गुस्सा पैदा हो गया।
विज्ञापन


पाली निवासी बद्रीनाथ का गांव में बाड़ा है। बाड़े में वह दर्जनों भेड़े पाले हुए हैं। सोमवार की शाम खेत से आने के बाद रोज की तरह भेड़ों को बाड़े में बंद कर घर चले गए थे। रात में जंगली जानवरों ने बेड़े में आकर भेड़ों पर हमला कर अपना निवाला बना लिया। 25 भेड़ों की मौत होने के साथ ही 20 से अधिक घायल हो गए।

खबर मिलते ही पुलिस के साथ अधिकारी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृतक भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही हैं। जबकि घायल भेड़ों का इलाज पशु चिकित्सालय की टीम ने आकर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव वाले भी दहशत में आ गए हैं। गांव वालों के मुताबिक शेर ने भेड़ों पर हमला किया है। लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। गांव वालों के मुताबिक गांव के आसपास कई बार जंगली जानवर गांव के आसपास देखे गए और इसकी शिकायत वन विभाग वालों से भी की गई। लेकिन, किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें