फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समूह से लोन लेकर फंसी पत्नी, पति की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर के महावीरन मोहल्ला निवासी भान कुंवर ने समूह से 1.80 लाख रुपये का लोन लिया था। पड़ोस की महिला ने धोखे से यह पूरी रकम हड़प ली। बैंककर्मी लोन वसूली के लिए उनके घर आ रहे थे, जिसके दबाव में मंगलवार को पति प्रभु दयाल को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दामाद प्रेमनारायण के अनुसार, दो साल पहले एक महिला ने भान कुंवर को झांसा दिया था। उसने 1.80 लाख रुपये का समूह लोन निकालने पर 4 हजार रुपये देने का वादा किया था। भान कुंवर ने लोन लिया और 4 हजार रुपये रखकर बाकी पैसा महिला को दे दिया। आरोप है कि महिला ने यह रकम बैंक को नहीं लौटाई। कुछ महीने से बैंक कर्मचारी लोन की वसूली के लिए उनके घर आने लगे। भान कुंवर ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई पर आरोपी महिला ने उन्हें पहचानने से इन्कार कर दिया। पति प्रभु दयाल के साथ घर लौटने पर उनकी हालत बिगड़ गई थी। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भान कुंवर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें