फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति की मौत के एक हफ्ते बाद फंदे से लटकी मिली पत्नी की लाश, घर में चल रही थीं तेरहवीं को लेकर तैयारियां

Wed, 19 Mar 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में पति की खुदकुशी के एक हफ्ते बाद पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली। पति की जहर के सेवन से मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के ललितपुर में पति के आत्महत्या करने के सात दिन बाद पत्नी ने रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी शेरसिंह की विषाक्त के सेवन से करीब एक सप्ताह पूर्व मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


जिसके बाद परिजन उसकी अस्थियां लेकर प्रयागराज गए थे। मंगलवार को परिजन प्रयागराज से वापस लौटकर आए। घर में तेरहवीं को लेकर तैयारियां की जा रही थी। मंगलवार की रात को शेरसिंह की पत्नी अंजलि (22) ने खाना खाया और सो गई। 

बुधवार की सुबह जब परिजन जागे और घर के पीछे स्थित टपरे में गए तो यहां टीनशैड में लगे लोहे के पाइप पर रस्सी के फंदे पर मृतावस्था में लटकता मिला। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


इधर सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष वाले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को शव भी नहीं उतारने दिया। 

सूचना मिलने पर कस्बा बिरधा चौकी प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने मायके वालों को समझाया और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंजलि ने डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें