फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पता चलेगा किसकी कहां है ड्यूटी

Mon, 12 Oct 2015 12:47 AM IST
झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए तृतीय रैंडमाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक छोटे लाल पासी की मौजूदगी में एनआईसी में कार्य को अंतिम रूप दिया गया। रैंडमाइजेशन का कार्य पूरा होते ही यह तय हो गया कि किस कर्मचारी की किस पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगी है। सोमवार को यह जानकारी सभी कर्मचारियों को हो जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में चिरगांव व मोंठ ब्लाक में मंगलवार को मतदान होगा। सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। रवाना होते समय ही उन्हें यह पता चलेगा कि उनकी ड्यूटी किस पोलिंग बूथ पर लगाई गई है। जिला विज्ञान सूचना अधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि चिरगांव व मोंठ ब्लाक में निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को शामिल करते हुए रैंडमाइजेशन किया गया तथा टीम गठित की गई, जो मतदान केंद्र के अपने निश्चित बूथ पर तैनात होते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराएगी। उन्होंने बताया कि चिरगांव ब्लाक में 110 मतदान केंद्रों पर 199 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जबकि मोंठ ब्लाक में 98 मतदान केंद्रों पर 213 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

प्रभारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्मिकों को आवश्यक सामग्री का वितरण कर दिया गया है। शेष अति महत्वपूर्ण सामग्री सोमवार को ही दी जाएगी। रैंडमाइजेशन कार्य के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग यादव, एडीएम रमाशंकर गुप्ता, एडीआईओ आसिफ खान, कपिल चतुर्वेदी, मृगांक मोहन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें